Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

उत्तरकाशी: समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग लड़की भगाने का प्रकरण सामने आने के बाद पुरोला में 15 जून को बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस संबंध में कुछ संगठनों ने एक बैठक की है, लेकिन उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। अभी किसी संगठन ने प्रशासन को लिखित तौर पर इस महापंचायत की सूचना भी नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि नगर व्यापार मंडल पुरोला सहित मोरी, नैटवाड़, नौगांव ने इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन, प्रधान संगठन, क्षेत्र पंचायत संगठन सहित ठेकेदार संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष आलम सिंह पंवार और राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि जनहित में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसका खुला समर्थन किया जाएगाI

इधर पुरोला में नाबालिग को भगाने के बाद उपजे विवाद के बाद बड़कोट में करीब 10 भवन स्वामियों ने मौखिक तौर पर अपनी दुकानें छोड़ने के लिए कहा है। उधर, स्थानीय लोग खाली दुकानों में नाई की दुकानें खोलने के लिए बड़कोट आ रहे हैं। दो स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में नाई की दुकान खोली है। खमुंडी निवासी 45 वर्षीय प्रेमदास ने अपने रिश्तेदार भागदास के साथ मिलकर तहसील चौक में नाई की दुकान खोली है। वहीं गडोली निवासी प्रमोद कुमार ने भी नगरपालिका को पत्र लिखकर नगर में खाली दुकान में उन्हें सैलून की दुकान खोलने देने के लिए अनुमति मांगी है।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन चैहान, प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष अंकित रावत, दीपक नौडियाल, राजपाल पंवार, गोविंद पंवार, अमीन सिंह रावत, सुनील, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments