Latest news
विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक भाजपा 28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना मुख्यमंत्री से नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डनहाते समय श्रद्धालू गंगा मे डूबा,तलाश जारी

नहाते समय श्रद्धालू गंगा मे डूबा,तलाश जारी

ऋषिकेश: रविवार सुबह ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम के समीप नहाते समय महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूब गया। सूचना पर जलपुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने श्रद्धालु की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन चलाया। किन्तु अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश जारी है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया है। रेस्क्यू दल मौके पर भेजा गया।

गंगा में काफी तलाश करने के बाद भी इस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शेखर बारस्कर (42 वर्ष) निवासी रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र अपने 10 अन्य साथियों के साथ यहां एक आश्रम में रुका हुआ था। रविवार की सुबह वह गंगा नहाने गया था। इस दौरान वह गंगा में तैरने लगा और वह अचानक डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments