Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमाहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा एनएसए में मुकदमाः पुलिस कप्तान

माहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा एनएसए में मुकदमाः पुलिस कप्तान

देहरादून: समुदाय विशेष की महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों को चेतावनी दी कि कानून हाथ में लिया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।

गौरतलब है कि पुरोला उत्तरकाशी में चल रहे घटनाक्रम के बीच मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से 18 जून को देहरादून में महापंचायत का आह्वान किया है। संगठन अपनी बात पर अडिग नजर आ रहा है। जबकि, पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि कोई भी अगर कानून के साथ खेलता है और माहौल बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को भानियावाला डोईवाला में भी महापंचायत प्रस्तावित थी। लेकिन, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित आयोजकों से बात की गई। उन्हें चेतावनी देकर नियम कायदों को बताया गया। इसके बाद आयोजकों ने इस महापंचायत को रद्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments