Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचोरी के 22 मोबाइल सहित बीटेक का छात्र गिरफ्तार

चोरी के 22 मोबाइल सहित बीटेक का छात्र गिरफ्तार

हरिद्वार: घाटों पर नहाने वालों की स्कूटी से महंगे मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस ने उसके पास से चुराये गये लाखों रूपये के 22 मोबाइल, 6 स्कूटी की चाबियां बरामद की है। आरोपी बीटेक का छात्र है जो पैसों की तंगी के चलते मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था।

जानकारी के अनुसार बीती 14 जून को शिवांश माहेश्वरी (निवासी सुखदाम दादू बाग) ने थाना कनखल में तहरीर देकर बताया था कि प्रेम नगर पुल के पास उसकी और उसके दोस्त यश राजपूत की स्कूटी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया है। हालांकि आरोपी को सीपीयू पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया जिसके कब्जे से हमारे चोरी के दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम नवनीत सिंह (पुत्र कमल किशोर निवासी लखनऊ) बताया।

नवनीत ने बताया कि मैं लखनऊ का रहने वाला हूं और रुड़की से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा हूं और कनखल में ही राजपूत धर्मशाला में रहता हूं। घर से खर्चे के पैसे न मिलने पर उसने मोबाइल चोरी करने का तरीका ढूंढा और स्कूटी की कई सारी चाबियां बनवा कर घाटों के आसपास खड़ी स्कूटी से मोबाइल चुराने लगा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 22 मोबाइल, 6 चाबियां, 16 सिम कार्ड, 3 अदद मेमोरी कार्ड बरामद किए गए। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments