Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराध30 लाख की स्मैक सहित एक गिरफ्तार

30 लाख की स्मैक सहित एक गिरफ्तार

देहरादून: नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को भारी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने एक बड़े नशा तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से 30 लाख (300 ग्राम) की स्मैक बरामद की है। जिसकी निशानदेही पर एसटीएफ ने विकासनगर क्षेत्र से भी एक बड़े नशा तस्कर की गिरफ्तारी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने थाना श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार स्थित तिरछा पुल के पास से नशा तस्कर शहजाद पुत्र वेदयार खान निवासी विहार कला थाना इज्जतनगर जिला बरेली को हिरासत में लिया हैं। जिसके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह स्मैक मैं शराफत अली पुत्र फईम निवासी कुन्जा ग्रांट विकासनगर के लिए ले जा रहा था।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. टी. एफ ने एसटीएफ की एक अलग टीम गठित कर नशा तस्कर शराफत अली की गिरफ्तारी के लिए विकासनगर देहरादून क्षेत्र में भेजी गई, उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ कुंजा ग्रांट विकासनगर से शराफत अली को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में शराफत अली ने बताया कि उसने यह स्मैक शहजाद के माध्यम से यहां देहरादून में मंगायी थी जिसको वह सेलाकुई व विकासनगर क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री कराता है। इस पर एसटीएफ द्वारा की गयी पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है।

एसटीएफ के अनुसार शहजाद खान बरेली का एक बड़ा नशा तस्कर है जिस पर यूपी में नशा तस्करी व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें कायम हैै। वहीं देहरादून के शराफत अली पर भी एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। बहरहाल दोनोे आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments