Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डगर्मी से हाल बेहाल, मानसून का इंतजार

गर्मी से हाल बेहाल, मानसून का इंतजार

देहरादून: उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रो में इन दिनो लोग गर्मी से बेहाल है। अब लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने यात्रा रूट पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उत्तराखंड में पहाड़ों में भले ही गर्मी से कुछ राहत मिली हो लेकिन मैदानी जनपदों में दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगती है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात बिपरजोय उत्तर पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। 18 और 19 जून को उत्तराखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। जिसको देखते हुए चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से चारों धामों पर जाने से पहले मौसम का अपडेट लेने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 18 और 19 जून को चक्रवात बिपरजोय का असर राज्य में देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। चक्रवात के कारण तापमान में 8-से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आंधी से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments