Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआदिपुरुष को लेकर संत नाराज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग

आदिपुरुष को लेकर संत नाराज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार: आदिपुरुष फिल्म को लेकर हरिद्वार का संत समाज नाराज है। उनके द्वारा फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है। उन्‍होंने फिल्म सेंसर बोर्ड पर कार्रवाई की मांग भी की है। संतों का कहना है कि पिछले काफी समय से फिल्मों के जरिए सनातन पर प्रहार किया जा रहा है और हमारी धार्मिक विरासत को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान के साथ-साथ माता सीता के चरित्र को भी गलत तरह से प्रस्तुत किया गया है। यहां तक कि फिल्म के डायलॉग भी असभ्य भाषा में प्रस्तुत किए गए हैं जो कि भगवान राम-सीता और हनुमान के चरित्र से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते।

महामंडलेश्वर प्रबोध आनंद गिरि ने आरोप लगाया कि इन्हें देखकर प्रतीत होता है कि फिल्म के जरिए रामायण के साथ-साथ भगवान राम, सीता और हनुमान के चरित्र को ठेस पहुंचाने की नियत प्रस्तुत की गई है। कहा की फिल्म सेंसर बोर्ड इस तरह की फिल्मों को तो तत्काल पास कर देता है जबकि अन्य धर्म की फिल्म पर उसका आचरण कुछ और ही होता है।आरोप लगाया कि इससे पता चलता है कि फिल्म सेंसर बोर्ड में भी सनातन विरोधी मानसिकता के लोग भरे हुए हैं जो कि हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ‌

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म पर रोक के अलावा और कोई बात नहीं होगी। कहा जा रहा है कि डायलॉग बदलकर फिल्म को प्रस्तुत किया जाएगा, वह भी गलत है। ‌उन्‍होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए और फिल्म बनाने वाले, डायलॉग लिखने वाले और सेंसर बोर्ड के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments