Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य: गणेश जोशी

सैनिक कल्याण के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य: गणेश जोशी

-टनकपुर में 341 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह, 135 लाख जारी

देहरादून: सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस नोट जारी कर सरकार द्वारा सैनिक कल्याण को लेकर किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला हैI उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण के लिए धामी सरकार निरंतर कार्य कर रही हैI इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के दौरान किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की हैI

सैनिक कल्याण मंत्री ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि चम्पावत जिले के टनकपुर में बनने वाले सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के लिए रुपये 135 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में यह प्रथम किश्त है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में रुपये 20 लाख की दो किश्तें जारी की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने जहां टनकपुर में सैनिक विश्राम गृह के लिए बजट स्वीकृत किया है, वहीं जखोली और घनशाली में भी सैनिक कल्याण विभाग के अतिथि गृहों का भी जीर्णोद्वार किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि सैन्यधाम निर्माण का कार्य भी गतिमान है और यह कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। मंत्री ने यह भी बताया कि हल्द्वानी और ऋषिकेश के सैनिक कल्याण अतिथि गृहों का जीर्णोद्वार भी जल्द किया जाऐगा।

मंत्री कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सैनिक विश्राम गृह टनकपुर के निर्माण हेतु सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा धनराशि 135 लाख अवमुक्त कर दी गई है। सैनिक विश्राम गृह टनकपुर का निमार्ण 341.25 लाख की लागत से किया जा रहा है। सैनिक विश्राम गृह टनकपुर में 2 अधिकारी कक्ष, 4 एकल जूनियर अधिकारी कक्ष, 2 जेसीओ कक्ष, 4 अन्य रैंक के परिवार कक्ष, 15 बेड की दो डोरमेट्री का निर्माण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments