Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ गर्भगृह प्रकरण की कराई जाए उच्चस्तरीय जांचः कापड़ी

केदारनाथ गर्भगृह प्रकरण की कराई जाए उच्चस्तरीय जांचः कापड़ी

देहरादून: कांग्रेस के उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने सरकार से मांग की है कि केदारनाथ गर्भगृह प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराना अति आवश्यक है।

उन्होने कहा कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह में जो सोने की निकासी हुई थी उसे तांबे में बदलने के प्रकरण मामले में विभिन्न माध्यमों से लोगों को पता चला है। उन्होने कहा कि केदारनाथ प्रकरण की चर्चाएं पूरे भारतवर्ष में हो रही हैं जोकि उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का काम कर रहा है क्योंकि श्री केदारनाथ पूरे भारतवर्ष की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ प्रकरण है इसलिए सरकार को इस मामले में गहनता से जांच करानी चाहिए।

उन्होने कहा कि इस प्रकरण में केदारनाथ सभा द्वारा जो बाबा केदारनाथ एक प्रमुख संस्था है उसके द्वारा भी केदारनाथ प्रकरण की जांच कराने के लिए सरकार से कहा गया है सरकार को स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए एवं पूरे प्रदेश की छवि को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण की जांच निष्पक्ष रुप से करानी चाहिए।

उन्होने कहा कि अभी यात्रा काल में कई प्रकरण रोज सामने आ रहे हैं जिसमें सोने से तांबा बनने का प्रकरण, गर्भ ग्रह में पैसे उड़ाने का प्रकरण अन्य कई प्रकरण सामने आए हैं। सरकार को ऐसी चीजों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का काम करना चाहिए जिससे आस्था के केंद्र भगवान केदारनाथ से कोई छेड़छाड़ न हो सके एवं जो भी लोग इसमें लिप्त हैं उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments