Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपलटन बाजार का फुटपाथ होगा खाली

पलटन बाजार का फुटपाथ होगा खाली

देहरादून: शहर कोतवाली पुलिस ने पलटन बाजार में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फड़ व रेहड़ी लगाकर अवैध रूप से जमे व्यक्तियों को हटाया जा रहा है। अब स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फुटपाथ बनाए गए हैं, लेकिन इन पर भी कुछ व्यक्तियों ने कब्जे करने शुरू कर दिए हैं। यहां हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पलटन बाजार को अतिक्रमण मुक्त करना शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस की ओर से कुछ फड़, रेहड़ी व रिंग कब्जे में ली गई। इसके साथ बाजार में सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि बाहर से आकर अपराध करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पलटन बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले फुटपाथ खाली करवाए जा रहे हैं। जिन लोग ने अवैध रूप से रिंग व फड लगाई हैं, उन्हें जब्त किया जाएगा, साथ ही बाजार में अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के साथ भी इस संबंध में जल्द ही बैठक की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments