Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअगले 3 दिन राज्य में प्री मानसूनी बारिश का अलर्ट

अगले 3 दिन राज्य में प्री मानसूनी बारिश का अलर्ट

-राज्य में 25 को 5 दिनों की देरी से पहुंचेगा मानसून

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है आगामी 3 दिनों में प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बीते दिनों खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी आई है। खराब मौसम के कारण आने वाले दिनों में यह संख्या और कम होने की संभावनाए जताई गयी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून 5 दिन की देरी से पहुंचने कि उम्मीद हैI

मौसम विभाग द्वारा राज्य में पहले 20-21 जून को मानसून के पहुंचने की संभावनाएं जताई गई थी लेकिन अब राज्य में मानसून 5 दिन की देरी से पहुंचेगा। उम्मीद की जा रही है कि राज्य में 25 जून को मानसून दस्तक देगा। इससे पहले प्री मानसूनी बारिश से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। आगामी 3 दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से भारी बारिश तथा तेज हवाओं के साथ होने की संभावनाएं जताई गई है। जिसके चलते भूस्खलन और जलभराव की समस्याओं से दोकृचार होना पड़ सकता है।

चारधाम यात्रा का आगाज इस बार खराब मौसम और बारिश तथा बर्फबारी के बीच ही हुआ था। मौसम के बदले मिजाज के बीच भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया था। बीते कल तक सभी चारों धामों में 29 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात शासन प्रशासन द्वारा कही जा रही है। सबसे अधिक 9 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारधाम पहुंचे हैं जबकि बद्रीनाथ धाम में 8 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में भी इस दौरान चार व पांच लाख के करीब यात्री पहुंचे हैं। लेकिन बीते 3 दिनों से चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है जिसका कारण खराब मौसम को माना जा रहा है।

अभी आने वाले दिनों में इन श्रद्धालुओं की संख्या में और भी कमी आने की संभावनाएं जताई गई है। अभी 3 दिन में राज्य में होने वाली प्री मानसूनी बारिश के बाद 25 जून को मानसून पहुंचने पर राज्य में अच्छी खासी बारिश होने लगेगी जिसका प्रभाव चार धाम यात्रा पर पड़ना तय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments