Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्री-मानसून की दस्तकः भारी बारिश से आवाजाही प्रभावित,नदियों का जलस्तर बढ़ा

प्री-मानसून की दस्तकः भारी बारिश से आवाजाही प्रभावित,नदियों का जलस्तर बढ़ा

देहरादून: प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश का सिलसिला जारी है । राजधानी देहरादून में हो रही भारी बारिश ने आवाजाही मुश्किल कर दी है। यहां कुछ स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए हैं। मसूरी में कोहरा छाए होने से वाहनों पर ब्रेक लग गए। दूसरी तरफ बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।

उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए शासन की ओर से जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चारधाम यात्रा के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित लाइन विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है।सचिव आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments