Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसातीन सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत

तीन सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत

अनियंत्रित कार खाई में गिरी,दो की मौत,एक गंभीर

श्रीनगर: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। खाई से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

होकरा में फिर हादसा, खाई में कार गिरने महिला समेत दो की मौत

पिथौरागढ़ के होकरा गांव में मंगलवार सुबह एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चैपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत
रुद्रप्रयाग में मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे एक कार बद्रीनाथ हाइवे पर सिरोबगड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई। मृतक महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
आपदा कन्ट्रोल रुम को सूचना मिली कि सिरोबगड के नजदीक एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है, सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन ऑल्टो कार थी। इस दुर्घटना में घायल महेंद्र सिंह रावत उम्र 48 वर्ष है, जो की वाहन से पहले ही छटक गए थे। मृतकों में मीनाक्षी उम्र 45 वर्ष, कमला देवी ,शउम्र 60 वर्ष, सभी निवासी, ग्राम कुमडी ( अगस्त्यमुनि) के रहने वाले है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments