Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिभाजपा कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में चले लात घूंसे

भाजपा कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में चले लात घूंसे

देहरादून: भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकताओं में आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद ऑडिटोरियम से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इतना ही नहीं सीएम धामी के सामने ही कार्यकर्ताओं में खूब ताल घूंसे चले। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। प्रदेश सरकार की ओर से इसका कार्यक्रम सर्वे ऑडिटोरियम में किया गया था। कार्यक्रम में सीएम धामी समेत प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे। चर्चा यह है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। किसी तरह बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments