Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपत्नी को पीट पीट कर मारने के बाद शव को जलाने वाले...

पत्नी को पीट पीट कर मारने के बाद शव को जलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रहा था अंत्येष्ठि की तैयारी

अल्मोड़ा: आपसी विवाद के चलते मटेना गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी कीे पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद अपने इस कृत्य को छुपाने के लिए उसने मृत पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसके शव को जला दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना के मुताबिक अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के तहत मटेना गांव निवासी कृष्ण उर्फ किशन का सोमवार देर रात पत्नी शोभा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कृष्ण ने पत्नी की पिटाई की और पटक.पटक कर उसे मार डाला। पत्नी की मौत के बाद वह शव को किचन में ले गया जहां उसने अग्नि दुर्घटना दिखाने के मकसद से पेट्रोल डालकर उसे काफी जला दिया। उसने लोगों यह भी कहा कि सिलिंडर फटने से लगी आग में उसकी पत्नी जल गई है। आरोपी सुबह शव की अंत्येष्टि भी कर लेने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

इससे पूर्व सुबह आठ बजे आरोपी ने लमगड़ा ब्लॉक निवासी अपने ससुर किशन राम को फोन पर हादसे की सूचना देते हुए कहा था कि उसकी पत्नी घर में सिलेंडर फटने से काफी जल गई है।

पुलिस ने बताया कि कृष्ण सुबह पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी किसी ग्रामीण ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments