Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआप ने युवाओं के रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

आप ने युवाओं के रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

चंपावत: आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने चंपावत पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के साथ जिले में संगठन को मजबूर करने पर मंथन किया गया।

जिलाध्यक्ष दीपक जोशी के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी वरिंदर गोयल ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तराखंड का विकास नहीं हो पा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है व महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जिले में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार संभालते ही हजारों युवाओं को रोजगार दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के अच्छे कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

वहीं वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट और मदन महर ने शिक्षा स्वास्थ्य के दिल्ली माडल के विषय में जानकारी दी। इस दौरान नारायण गैड़ा, नवीन पंत, पुष्कर सिंह महर, अब्दुल नाजिम, दिनेश रावत, शकुंतला देवी आदि रहे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments