Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयखालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों को दी धमकी

खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों को दी धमकी

देहरादून: कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने और उन्हें धमकी देने के मामले पर भारत ने नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायुक्त को समन जारी कर बुलाया है।

भारत ने खालिस्तानियों की रैली को लेकर कनाडा सरकार के सामने चिंता जाहिर की है। इस पर कनाडा के विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा कि हमारी सरकार भारतीय राजनयिकों के संपर्क में हैं। कनाडा विएना कन्वेंशन के शर्तों का पालन करेगा और राजनयिकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है। कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ लोग, पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। 

बता दें, कनाडा में खालिस्तान समर्थक 8 जुलाई को एक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इस रैली से पहले भारतीय राजनयिकों को जगह-जगह पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी गई है। कनाडा में खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर्स लगाए गए हैं।

खालिस्तानियों ने बीते दिनों कनाडा के सरे में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय राजनयिकों की भूमिका होने का आरोप लगाया हैं। हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और भारत में वांछित था। हरदीप की बीती 18 जून को कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments