Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डखाई में गिरी कार,मां-बेटे की मौत,एक गंभीर

खाई में गिरी कार,मां-बेटे की मौत,एक गंभीर

उत्तरकाशी: सड़क दुर्घटना में बुधवार सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से मां-बेटे की मौत हो गयी, वहीं एक बेटा गम्भीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को बाहर निकाल घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेन्टर रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चिन्यालीसौड़ ब्लाक के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों व घायल को बाहर निकाला और घायल को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। दोनो मृतक मां- बेटे है जबकि घायल व्यक्ति मृतक युवक का बड़ा भाई बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान पवना देवी पत्नी रुकम सिंह व विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति का नाम भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments