Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून के दौरान सभी विभागीय व फील्ड अधिकारी रहें दूरभाष पर उपलब्ध:...

मानसून के दौरान सभी विभागीय व फील्ड अधिकारी रहें दूरभाष पर उपलब्ध: महाराज

देहरादून: मानसून सीजन के चलते लोक निर्माण विभाग की कार्य योजना को लेकर लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग की तैयारियों को लेकर बैठक ली। इस दौरान लोनिवि मंत्री ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिएI उन्होंने भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर तैनात रखने के भी निर्देश दिएI

यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, भवन में आयोजित बैठक के दौरान महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से अभी तक 52 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़कों को खोलने के लिए कुल 468 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर आदि मशीनों को चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है। इन मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस लगाया गया है जिससे उनके मूवमेन्ट की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेI

उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों से मलबा हटाने के प्रबंधन की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री महाराज ने बताया कि प्रदेश में कुल 8436 राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग और हल्के वाहन मार्गों पर मानसून सीजन आपदा प्रबंधन हेतु कार्य योजना बनाकर जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर, ट्रक एवं टिप्पर यूटिलिटी वाहन आदि की सूचना तथा समस्त फील्ड अभियंताओं वह ऑपरेटरों के दूरभाष नंबर सम्मिलित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न खंडों द्वारा विभागीय एवं निजी श्रमिकों तथा उपलब्ध मशीनों के माध्यम से मार्गों पर अप्रैल माह से जून 2023 तक 7140 नालियों की साफ सफाई का उचित प्रबंधकिया गया है।

बैठक के दौरान महाराज ने मानसून काल में समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश देते हुए जनपद स्तर पर आपदा कार्यों हेतु विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करने को भी कहा। लोक निर्माण मंत्री ने धिकारियों से कहा कि श्रीनगर से आते हुए तोता घाटी के पास अक्सर मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसका पता बाद में चलता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पहले ही डायवर्जन के समीप इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन या कोई सिस्टम ऐसा लगाना चाहिए जिससे मार्ग अवरुद्ध होने का पता लोगों को पहले ही चल जाए।

उन्होंने मानसून सीजन में फ्लाई ओवरों से पानी की निकासी को लेकर भी समुचित प्रबंध होने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए किगढ़वाल एवं कुमाऊं को जोड़ने के लिए सड़कों की पर्याप्त कनेक्टिविटी होनी चाहिए। मंत्री ने अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौराग-सजय़, उत्तरकाशी और चमोली से वर्चुअल जुड़े लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के दौरान सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सजगता के साथ निर्वहन करें और अवरुद्ध सड़कों को खोलने में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें।

इसके अलावा महाराज ने पूर्व में बगैर टेंडर के लोगों को काम देने और फिर उनका भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्होंने काम करवाने के बाद काम करने वालों को भुगतान नहीं किया है। ऐसे सभी लोगों का भुगतान किया जाना चाहिए जिन्होंने उन अधिकारियों के कहने पर कार्य किए हैं।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव सहित लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments