Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी की जयंती पर, मंत्री गणेश जोशी ने किया...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी की जयंती पर, मंत्री गणेश जोशी ने किया पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग

-जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद अब जल्द पीओके भी हमारा होगा: जोशी

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी की जयंती के अवसर पर कैंप कार्यालय हाथीबड़कला देहरादून में आयोजित पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे । उनका राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उन्होंने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का मत रखा था। उन्होंने कहा वो महान विचारक दार्शनिक के साथ ही एक महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त थे।

मंत्री ने कहा उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सिद्धांत को साकार किया। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा और सभी को संकल्प लेने का आवाहन करते हुए कहा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पीओके भी हमारा होगा। उन्होंने कहा भारत माता के लिए उनका संकल्प और विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय है। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सदैव हमें देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा सहित बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments