Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डटमाटरों के दामों ने मारी डबल शतक

टमाटरों के दामों ने मारी डबल शतक

देहरादून: एक सप्ताह पहले ही उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय की मंडी में टमाटर के दाम ने शतक मार दी थी। तो वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर के दाम 200 रुपये पार कर चुका है।

गंगोत्री धाम के व्यापारी जसपाल पंवार का कहना है कि गंगोत्री धाम में टमाटर की एक क्रेट रु.2500 से अधिक की बिक रही है। धाम में टमाटर मिलने मुश्किल हो रहे हैं। वहीं सबसे अधिक समस्या होटलों और ढाबों के किचन में आ रही है।

दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम में आई हल्की गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एक सप्ताह बाद इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि, अन्य सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों का बजट बिगाड़ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को देहरादून में टमाटर के थोक दाम 50 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि, फुटकर पर टमाटर 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिका। हालांकि, फूल गोभी, पत्तागोभी से लेकर भिंडी जैसी सब्जियां के दाम बढ़ने से लोगों को झटका लगा है।

मई में जो फूलगोभी 30 रुपये किलो थी वह अब 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है। पत्ता गोभी 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये किलो है।

निरंजपुर मंडी के निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, अभी चकराता, त्यूणी और थत्यूड़ समेत हिमाचल के कुछ हिस्सों से टमाटर दून पहुंच रहा है। 15 जुलाई के बाद टमाटर के दामों में कमी आएगी। इसके साथ ही कर्नाटक से भी इसी महीने से आपूर्ति शुरू होगी जिससे रेट सामान्य होने की उम्मीद है।

आधी रह गई पहाड़ी टमाटर की बिक्री

उत्पादन प्रभावित होने से पहाड़ के टमाटर की आवक भी कम हो गई है। सामान्य दिनों में एक हजार क्विंटल तक टमाटर बेचने वाले देहरादून जिले में अब महज 475 क्विंटल टमाटर आ रहा है। इसमें 428 क्विंटल पहाड़ी टमाटर और 45 क्विंटल बाहरी राज्यों का है।

मंडी में पहाड़ के टमाटर की कीमतें सबसे अधिक हैं। सामान्य दिनों में पहाड़ का टमाटर 500 से 600 क्विंटल प्रतिदिन अन्य राज्यों को भेजा जाता है लेकिन उत्पादन कम होने के कारण स्थानीय आपूर्ति कर पाना ही संभव नहीं हो रहा है। इसलिए अब अन्य राज्यों में महज 150 से 200 क्विंटल टमाटर ही प्रतिदिन जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments