Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल से मिले सीएम,मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

राज्यपाल से मिले सीएम,मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

देहरादून :मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। आधा घंटा चली इस मीटिंग में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अभीकृअभी मुख्यमंत्री धामी अपने दिल्ली दौरे से लौटे हैं। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम धामी ने पीएम से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। उनके इस दौरे के समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं आम है। उधर दिल्ली में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का कहना है कि अगस्त तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा तथा अन्य सभी लाभ के पदों (दायित्व) को भर दिया जाएगा। वैसे भी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व कैबिनेट और दायित्व बंटवारें का काम पूरा किया जाना तय माना जा रहा है।

शनिवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अचानक राजभवन पहुंचना भी इसी ओर इशारा करता है कि उन्हें पार्टी हाईकमान से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी दे दी गई है और राज्य कैबिनेट का अब बहुत जल्द विस्तार होने वाला है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद अब इन रिक्त पदों की संख्या 4 हो गई है जबकि तीन मंत्री पद पहले दिन से ही खाली चले आ रहे हैं। दर्जनभर की कैबिनेट में चार मंत्रियों के पद खाली होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को दर्जनों विभागों का काम देखना पड़ रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उनका कार्यभार भी कुछ कम हो जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद लगाए बैठे विधायक और पूर्व मंत्रियों को भी बेसब्री से इस बात का इंतजार है। संभावी मंत्रियों की फेहरिस्त में दर्जन भर लोगों के नाम शामिल हैं वह 4 भाग्यशाली विधायक कौन होंगे? जिनकी लॉटरी लगेगी यह शपथ ग्रहण के समय ही पता चल सकेगा। लेकिन अब अगर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा शुरू हो गई है तो यह जरूर तय है कि अगस्त के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments