Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युवक साथी सहित गिरफ्तार

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युवक साथी सहित गिरफ्तार

देहरादून :दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नींबूवाला निवासी जीतेश सिंह ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को डीडी कालेज गढी कैण्ट देहरादून में एसएससी द्धारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी जिसमे अभ्यार्थी जिसका नाम महेश चन्द्र मीना पुत्र तेजराम मीना निवासी मनोज करोली राजस्थान है जब परीक्षा देने हेतू सेन्टर आया तथा चैकिग के दौरान जब डाक्यूमेन्ट का मिलान किया गया तो यह पाया गया कि महेश चन्द्र मीना पुत्र राम मीना निवासी कन्नोज करौली राजस्थान के स्थान पर मुकुल आंनद कुमार पुत्र मनोज कुमार सिह ग्राम कशराडी खैरा ओरंगाबाद बिहार धोखाधडी कर परीक्षा देने का प्रयास कर रहा था

तथा अन्य पूछताछ करने पर मुकुल आंनद कुमार पुत्र मनोज कुमार सिह निवासी ग्राम केशराडी खैरा ओरगाबाद बिहार ने स्वीकार किया कि वह धोखाधडी कर महेश चन्द्र मीना पुत्र तेजराम मीना निवासी मनोज किरौली राजस्थान कि परीक्षा देने आया था तथा यह भी बताया की उनका एक साथी कालेज के बाहर खडा था जिसका नाम विपुल कुमार पुत्र सकलदीप सिह निवासी लहौर राजबीर नालदा जिसने उसको महेश चन्द्र मीना पुत्र तेजराम मीना मन्नौज करौली राजस्थान से मिलवाया था तथा परीक्षा देने हेतु देहरादून लेकर आया था। उक्त जानकारी मिलने पर उनके द्धारा कालेज के बाहर से जिसका नाम विपुल कुमार पुत्र सकलदीप सिह निवासी लहोर राजवीर नालदा को पकडा गया तथा मुकुल आनद कुमार पुत्र मनोज कुमार सिह ग्राम केशराडी औरगाबाद बिहार तथा जिसका नाम विपुल कुमार पुत्र सकलदीप सिह लहौर राजवीर नांलदा को थाना लाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments