Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने गणेश जोशी से की मुलाकात, समस्याओं...

भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने गणेश जोशी से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मंत्री गणेश जोशी को अतिवृष्टि के कारण हुई फसलों के नुकसान के संबंध में कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से भारी हानि को लेकर आपदा घोषित करने समेत पीड़ितों की सहायता करने का मंत्री से अनुरोध किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में  कार्यवाही का भरोसा दिलाया और हरिद्वार जनपद के कृषि अधिकारी को मामले का संज्ञान लेने और उसके समाधान के निर्देश दिए।

किसान संघ से मुलाक़ात के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों की भारी बारिश के कारण प्रदेश में आज जनमानस के साथ ही किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मंत्री ने कहा इस कठिन समय में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी तक के कुल आंकलन के अनुसार हार्टीकल्चर की दृष्टि से हरिद्वार जिले को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बीमा से आच्छादित किसानों को बीमा कम्पनी द्वारा मुआवजा दिया जायेगा तथा जो किसान बीमा से आच्छादित नहीं हैं उन्हें भारत सरकार के द्वारा तय मानकों के आधार पर मुआवजा दिया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, मेनपाल सिंह, सुरेश चौधरी, सूर्यकांत सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments