Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री ने कारगिल दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों...

सैनिक कल्याण मंत्री ने कारगिल दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

देहरदून: सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्याल य में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी से उनके कार्यालय में पूर्व सैनिक कर्नल भंडारी ने भी मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री से रानीपोखरी में कैंटीन के निर्माण करने की कार्यवाही हेतु आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments