Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसाजलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की पैर फिसलने से मौत

जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की पैर फिसलने से मौत

पौड़ी :पौडी के सतपुली क्षेत्र में जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की नदी में पैर फिसलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय तैराकों ने दोनो युवतियों को बाहर निकाला जिनमें से एक मृत पायी गयी जबकि दूसरी युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दो युवतियां अपनी सहेलियों के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई। बताया जा रहा है कि जब वह दंगलेश्वर मंदिर घाट पर पहुंची तो वह अपनी सहेलियों के संग नयार नदी में स्नान करने लगी। इस दौरान वह दोनो पैर फिसलने से बह गयी। सहेलियों द्वारा शोर मचाये जाने पर आस पास के लोगों को मामले की जानकारी मिली। जिस पर उन्होने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी।

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से उनकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान दोनो घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक युवतियों के नाम रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्याम सिंह रावत निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल व अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह निवासी चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments