Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधबेटी के अपहरण का विरोध करने पर बदमाशों ने पिता पर लाठी...

बेटी के अपहरण का विरोध करने पर बदमाशों ने पिता पर लाठी डंडों से किया हमला, गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर

लक्सर: लक्सर के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर किशोरी के अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी के पिता ने जब उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर में सरिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लक्सर गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती शाम उनके परिवार के लोग घर के भीतर बैठकर खाना खा रहे थे।

इसी दौरान लाठी, डंडे और सरिए लेकर चार लोग उनके घर के भीतर घुस आए और उसकी नाबालिग बेटी को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। महिला के पति ने उनका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर उन्होंने महिला के पति के सिर पर सरिए से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे महिला के पति गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोसी आए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद परिजन घायल को लक्सर के सरकारी अस्पताल लाए।

लक्सर से उन्हें हरिद्वार व हरिद्वार से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। रात को परिजन उन्हें भर्ती कराने एम्स पहुंचे तो वहां से भी उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायल को चंडीगढ़ ले जाकर पीजीआई में भर्ती कराया गया।

कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी आदिल व शकील पुत्र ताज मोहम्मद, सोनू पुत्र नसीब खां निवासीगण रायपुर तथा शमशाद निवासी संतविहार कालोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments