Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधफरार वन्य जीव तस्कर काशीपुर से गिरफ्तार

फरार वन्य जीव तस्कर काशीपुर से गिरफ्तार

रुद्रपुर: एसटीएफ ने टाइगर की खाल और हड्डियां बरामद होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को काशीपुर से गिरफ्रतार कर लिया है। एसटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मुख्य शिकारी है उसी ने टाइगर को मारा था।

बता दें, 22 जुलाई की रात्रि सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 टाइगर की खाल व करीब 15 किग्रा हड्डियां बरामद की थी।

गिरफ्तार चारों तस्कर जनपद पिथौरागढ़ स्थित धारचूला के रहने वाले थे। चारों तस्करों ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया था कि वे लोग काशीपुर से एक व्यत्तिफ से लाये हैं जो कि देहरादून का रहने वाला है। वह ही मुख्य शिकारी है। उसने ही टाइगर को मारा है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने तुरन्त एसटीएफ व तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी की एक संयुक्त टीम का गठन कर शिकारी की तलाश में भेजी गयी। सीओ एसटीएफ के मुताबिक टीम ने काशीपुर मंडी चैकी क्षेत्र से मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह (निवासी रिस्पना, नेहरु कालोनी जनपद देहरादून) को गिरफ्तार कर लिया है।

उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसने ही बड़ापुर रेंज बिजनौर के जंगल में 2 माह पहिले इस टाइगर को जहर देकर मारा था। फिर उसकी खाल व हड्डियों को निकालकर रख लिया था। उन्हीं खाल व हड्डियों को उसने इन चार लोगों को बेचने के लिए दिया था।  

गिरफ्रतार आरोपी एक शातिर वन्यजीव पोचर है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी वाइल्ड लाइफ एक्ट के कई मुकदमें विभिन्न जगहों में दर्ज हैं। आरोपी के नेटवर्क की जानकारी एसटीएफ द्वारा जुटायी जा रही है। 

टीम में एसटीएफ के एसआई विपिन जोशी,आरक्षी राजेन्द्र मेहरा,संजय कुमार,नवीन कुमार,तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के डिप्टी रेंजर प्रमोद सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र तिवारी, वन दरोगा पान सिंह मेहता आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments