Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन किया

पुलिस ने डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन किया

देहरादून: पुलिस ने जेमेटो कम्पनी के डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन कर हिदायत दी कि उनकी आड में कोई अपराध करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने सभी डिलीवरी बॉयज को हिदायत दी गई कि जिनके द्वारा अपने गृह जनपद के पुलिस थाने से पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाकर जमा करेंI

पुलिस उपमहानिरीक्षक ध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के समस्त थाना एवं चैकी प्रभारियों को आदेशित किया गया था कि जनपद में विभिन्न कंपनियों के डिलीवरी बॉयज कलेक्शन एजेंट एवं रिकवरी एजेंट अपने कार्य के बहाने रेकी करते हैं और रैकी करने के उपरांत लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी आदि गंभीर आपराधिक घटनाएं कर सकते हैं इसलिए सभी डिलीवरी बॉयज कलेक्शन एजेंट की गहनता से निगरानी कर अभियान चलाकर सत्यापन किया जाए।

एसएसपी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन ने थाना क्षेत्र में घूमने वाले जोमेटो कंपनी के टीम लीडर अवधेश चैधरी एवं रुजीत तोमर के साथ जोमैटो कंपनी के लगभग 40 डिलीवरी बॉयज के साथ थाना क्लेमेंट टाउन में मीटिंग कर आवश्यक दिशानिर्देश दिएI साथ ही सत्यापन कराने के लिए भी निर्देशित किया ।

इस दौरान मौजूद सभी डिलीवरी बॉयज का सत्यापन करने के साथ एसएसपी द्वारा जारी किए गए आवश्यक दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दी गई। सभी डिलीवरी बॉयज को हिदायत दी गई कि जिनके द्वारा अपने गृह जनपद के पुलिस थाने से पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाकर जमा नहीं की गई है वह तत्काल एक सप्ताह के अंदर संबंधित थाने से पुलिस रिपोर्ट बनाकर जमा करा देंI

इस दौरान सभी को थाने के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों के नंबर भी उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि यदि आप की आड़ में कोई व्यत्तिफ कोई अवैध गतिविधि करता है तो उसकी सूचना भी तत्काल थाने को उपलब्ध कराएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments