Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने...

अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने दी भावपूर्ण श्रृद्धांजलि

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर निवासी अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

गौरतलब है कि शहीद मनोज राणा भारतीय सेना के 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में आज ही के दिन एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में वह शहीद हो गए थे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सेना के आधुनिकीकरण को भी नया आयाम दिया जा रहा है और रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किया जा रहा है।

जोशी ने कह देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है, देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में  देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। कहा जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा तो जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीद मनोज राणा का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर शहीद की माता उषा राणा, बहिन पिंकी राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, गोरखली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म बहादुर थापा, पार्षद मंजीत रावत, दीपक अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, रोशनबाला थापा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments