Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ के साथ दिया मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड राज्य...

प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ के साथ दिया मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड राज्य को बुलंदियों तक पहुंचाने का नया लक्ष्य

– युवा मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा, भविष्य ले लिए की अपेक्षाएं

– बोले, राज्य गठन के 25वें वर्ष तक उत्तराखण्ड को ले जाएं बुलंदियों तक

– दिया आश्वासन : केंद्र करता रहेगा उत्तराखण्ड का सहयोग

देहरादून: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री द्वारा की गई तारीफ से धामी का सियासी कद बढ़ा तो बढ़ा ही, मोदी ने उन्हें एक बड़ा लक्ष्य भी दे दिया, वो है उत्तराखण्ड को बुलंदियों तक पहुंचाना।

तीन महीने पहले की ही तो बात है, भाजपा हाईकमान ने युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। धामी भी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में जुट गए। अब तक के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कम समय में ही धामी ने जता दिया है कि प्रबल इच्छाशक्ति और कार्यसंस्कृति के दम पर राजकाज में सुधार लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी की कुशल कार्यशैली के चलते तमाम लोकप्रिय फैसलों से जनता का उन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। धामी की ऐसी छवि बनी है कि वो कड़े फैसले लेने में हिचकते नहीं हैं और नई लीक बनाने की भी कोशिश करते हैं। संभवतया इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने धामी को अपना ‘मित्र’ बताया। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘उत्तराखण्ड में युवा और ऊर्जावान टीम है। अगले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड अपने गठन के 25 वर्ष में प्रवेश करेगा। उस समय तक उत्तराखण्ड को किस ऊंचाई पर पहुंचना है, यह तय का अभी सही समय है। केंद्र सरकार यहां की युवा टीम का पूरा सहयोग कर रही है और करती रहेगी’।

साफ है कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से खासे प्रभावित हैं और उनसे भविष्य के लिए उनकी कुछ अपेक्षाएं भी हैं। मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उत्तराखण्ड के आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा दारोमदार धामी के ऊपर ही रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments