Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिली लापता सैनिक रंजीत सिंह की...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिली लापता सैनिक रंजीत सिंह की माँ

-मंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये टीम बनाकर खोजबीन करने के निर्देश

रुद्रपुर: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से बाजपुर के थाना कैलाखेड़ा निवासी 8 सिख रेजिमेंट के लापता जवान नायक रंजीत सिंह की माता परमजीत कौर और परिजनों ने मुकाक़ात की। मंत्री ने परिवारजनो का ढाढस बधाते हुए उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

ऊधमसिंह नगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को सोमवार शाम भारतीय सेना के लापता जवान के परिजनों ने बताया कि वह सिख रेजिमेंट में है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। वह 22 जुलाई को एक माह की छुट्टी काटने के बाद अपनी पल्टन के लिए लौटा किंतु वहाँ नहीं पहुँचा।

उन्होंने बताया कि वह 22 जुलाई की शाम 6 बजे दोराहा से बस में बैठा किंतु रविवार को उनके बटालियन से फ़ोन के द्वारा पता चला कि वहाँ नहीं पहुँचा है उससे आगे की जानकारी का अभी तक कुछ पता नहीं लगा।

सैनिक कल्याण मंत्री ने नायक रंजीत को सकुशल ढूड़ने के लिये जनपद पुलिस को निर्देश दिये। मंत्री ने मौक़े पर ही जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि लापता जवान को खोजने के लिये टीम का गठन कर प्रार्थिकमता पर काम करे। कहा कि इस संबंध में यदि अन्य राज्य की पुलिस से सहायता लेने हो तो संबंधित राज्य से तत्काल वार्ता की जाये।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सैनिक की माता परमजीत कौर, नाना आत्मा सिंह, ताऊ जनरल सिंह, मामा मनजीत सिंह, महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष उमा जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments