Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत

कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत

रुद्रपुर: किच्छा क्षेत्र तराई पूर्वी वन प्रभाग बारा कोली रेंज में एक फार्म के बाग में कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत हो गयी। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की उम्र नौ वर्ष के करीब है।

शाहदोरा गांव स्थित रघुवंशी फार्म के आम के बाग में वन विभाग की भूमि के किनारे कटीले तार लगाए गए है। गुरुवार रात नर तेंदुआ कटीले तार में फंस गया। रात भर वह तार से निकलने के लिए प्रयास करता रहा। परंतु वह तार में इस कदर उलझ गया कि उसकी तार से बाहर निकलने की जद्दोजहद में मौत हो गयी।

शुक्रवार सुबह फार्म का मैनेजर रामवतार जब राउंड पर पहुँचा तो नाले में तेंदुए को मरा देख कर उसने पूर्व ग्राम प्रधान गऊघाट को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर 9 बजे के करीब बारा कोली रेंज वन विभाग की टीम के साथ ही रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती भी मौके पर पहुंच गए। उन्हे तेंदुए का नाले में शव मिला। टीम ने उस पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। उन्होंने एसडीओ संतोष पंत सहित उच्चाधिकारियो को सूचित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक सुबह 9 बजे सूचना के बाद भी दोपहर पौने दो बजे तक हल्द्वानी से बॉयोलोजिकल टीम नही पहुंच पाई थी। जिसके चलते तेंदुए का शव नाले में ही पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments