Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डवन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी व्यापारियों के साथ की साझा

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी व्यापारियों के साथ की साझा

हल्द्वानी: राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने बताया कि सरकार ने व्यापारियों को लाभान्वित करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की है। इसके तहत किसी भी तरह के बकाया को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ जमा कर किया जा सकता है। साथ ही जिन व्यापारियों ने बकाया के संबंध में अपील की है वे भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने इस स्कीम के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सुझाव दिया कि राज्य कर विभाग व्यापारियों को इस स्कीम के प्रति जागरूक करे।

जिला महामंत्री व टेंट एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि जीएसटी धारक व्यापारी का पांच लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर था लेकिन इसे बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है, वहीं अधिकांश व्यापारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। इस मामले में भी राज्यकर विभाग को ठोस पहल करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments