Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश यात्रा को लेकर नेता और कार्यक्रता उत्साहित हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस को उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। यात्रा की तैयारियों के संबंध में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जिसका पार्टी संगठन को लाभ मिलने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा निकालकर साबित किया है कि देश की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में जीत का परचम लहराया। इसी तरह आने वाले दिनों में पार्टी उत्तराखंड में भी परचम लहराएगी।

बैठक में पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, विधायक प्रत्याशी 2022, एआईसीसी सदस्य, राजनीतिक मामले की समिति के सदस्य, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला, महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments