Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन

ई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन

हरिद्वार: नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित ना किए जाने की मांग को लेकर ई रिक्शा संचालकों ने श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन के तत्वावधान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ने ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे (एनएच) से प्रतिबंधित करने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है।

ई-रिक्शा संचालक रोड टैक्स और फिटनेस टैक्स के रूप में सरकार को टेक्स देते हैं| ऐसे में उनसे नेशनल हाईवे में संचालन का अधिकार छीनना ई-रिक्शा संचालकों के संवैधिक अधिकार का हनन है| इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे से हटाने संबंधी प्रस्ताव को निरस्त ना किया गया तो समस्त ई-रिक्शा संचालक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे|

बता दें, प्रदर्शन व घेराव करने के पश्चात ई-रिक्शा संचालकों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments