Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधस्मैक समेत एक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

स्मैक समेत एक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

हल्द्वानी: पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

मंडी चैकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच गांधी इंटर कॉलेज के पास बाईपास रोड में एक युवक संदिग्धावस्था में आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जावेद निवासी इन्दिरानगर, रेलवे पटरी के पास, बनभूलपुरा बताया। तस्कर ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक बहेड़ी रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से पंकज नामक सख्श से लेकर आया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने तस्कर से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 400 रूपये की नगदी भी बरामद की है। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments