Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनेहरू युवा केन्द्र संगठन ने सिद्धबली मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने सिद्धबली मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

कोटद्वार: नेहरू युवा केन्द्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयए भारत सरकार) के निर्देशन में सम्पूर्ण भारत में माह अक्टूबर, 2021 में पूरे माह स्वच्छ भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके चलते नेहरु युवा केन्द्र, पौड़ी ने विकास क्षेत्र दुगड्डा के सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में सिद्धबली मंदिर परिसर तथा पार्क से आम जन के सहयोग के साथ प्लास्टिक का कचरा उठाया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम कोटद्वार के वार्ड सदस्य सौरभ नौडियाल ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। इस तरह के स्वच्छता अभियान हर सप्ताह एक बार अवश्य चलाने चाहिए। स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए नौडियाल ने कहा कि हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए, यदि प्लास्टिक का इस्तेमाल किया भी जाता है तो उसे एक जगह एकत्रित कर कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।

कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि गांधीजी ने जिस गंदगी मुक्त भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने की आज भारत सरकार को आवश्यकता महसूस हुई है। क्योंकि पूरा देश सिंगल यूज प्लास्टिक की वजह से परेशान है। इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जनमानस को इस मुहिम का हिस्सा बनाने की जिम्मेदारी नेहरु युवा केन्द्र को दी गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले के ऐतिहासिक स्थल बस स्टेशन, रेलवे स्टशन, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानो, प्राकृतिक पेयजल स्रोतों, चिकित्सालयों व विभिन्न कार्यालय परिसरों में स्वच्छता तथा उसके आस पास जमा हुए प्लास्टिक के कचरे को जमा कर उसे रिसाइक्लिंग हेतु भेजा जाएगा। एकत्रित हुए प्लास्टिक के कचरे की रिसाइक्लिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज विभाग ने ली है।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के विभिन्न युवा मण्डलों काशीरामपुर, शिवपुर, लोकमणीपुर आदि के सदस्य तथा स्वंयसेवीयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी ललित मोहन सती ने किया।

इस अवसर पर रवि कश्यप, पंकज नेगी, रितिक तोमर, दिग्विजय सिंह, अजय कश्यप, विशाल कश्यप, नितीश पोखरियाल, शुभम डोबरियाल, आशीष बिडालिया तथा मंदिर परिसर के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments