Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई बारिश से हुए नुकसान का...

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीती देर रात को देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बदरीनाथ कॉलोनी, पथरिया पीर, केनाल रोड़, राजीव नगर कंडोली, काठबंगला, कार्लीगाड, चामासारी, डीवीसी कॉलोनी आदि जगहों पर मौके पर पहुचकर बारिश से हुई नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।
     मंत्री ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान को लेकर तत्काल प्राथमिक तौर पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बरसाती पानी से लोगों के मकानों गलियों हुए नुकसान को लेकर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करने निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जहां जहां सुरक्षा दीवार की आवश्यकता है वह शीघ्र किया जाए। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनका आपदा मद में शीघ्र इस्टीमेट बनाकर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने बीती देर रात बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा राशि भी  देवीय आपदा के अंतर्गत आंशिक क्षति की सहायता राशि के 05 हजार रुपए के चैक 09 लोगों को मौके पर वितरित किया। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार की तरफ से  प्रभावितों के हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस लोगो को दी गई आंशिक क्षति की सहायता राशि के 05 हजार रुपए के चैक-विक्रम शंकर, रामवती, नारायण सिंह थापा, महावीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमिताभ, राजेंद्र सजवान,महवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद को 05 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments