Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बरसात के चलते तीन लोग असमय काल के ग्रास में समाए

भारी बरसात के चलते तीन लोग असमय काल के ग्रास में समाए

नैनीताल: उत्तराखण्ड में बारिश का कहर लगातार जारी है। कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के चलते तीन लोग असमय काल का ग्रास बन गए। नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के समीप रूसी में 96 करोड़ से बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे यहां लाखों का सामान मलबे में दब गया।

पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से जान चली गई। उधर रुद्रपुर के दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

मुनस्यारी के धापा- मिलम मोटर मार्ग पर सड़क खोलने में जुटी बीआरओ की जेसीबी पर बोल्डर गिरने से चालक थंपी पी वी ( 57) पुत्र वासुदेवन के निवासी ग्राम चेट्टीकुलगड़ा जिला अल्लपी केरला खाई में गिर गया। बीआरओ की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। जहां पर  डाक्टर कृष्णा सिंह फर्स्वाण ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं रुद्रपुर दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के माध्यम से पेड़ को हटवाया तो रास्ते पर आवाजाही शुरू हो पाई। मूल रूप से बंगाली मोड़ दिनेशपुर निवासी अक्षय नेगी (23) दिनेशपुर की एक पिज्जा की दुकान में डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे काम समाप्त कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments