Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में सात नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में सात नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ

-सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया फ्लैग ऑफ

-जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी किया गया उद्घाटन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड में विभिन्न हेली सेवाओं का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे से उत्तराखण्ड के तीन स्थानों के लिए नई हवाई सेवा, 18 नए हेलीकॉप्टर मार्ग शुरू करने और देहरादून हवाई अड्डे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने की घोषणाएं की।

वहीं नागरिक उड्डयन और एयर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए विशेष उपलब्धियों का रहा। एक ओर जहां राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए हेली सेवाएं शुरू की गईं वहीं जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शुभारम्भ भी हुआ।

-राज्य में सात नए मार्गों के लिए हेली सेवाएं शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आज देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर, देहरादून और सहस्त्रधारा.चिन्यालीसौड़.सहस्त्रधारा के लिए हेलीसेवा का फ्लैग किया। इसी के साथ आज से राज्य मे सात नए मार्गों के लिए हेलीसेवाएं शुरू हो गई हैं।

इनमें पवनहंस द्वारा देहरादून.हल्द्वानी से पंतनगर, देहरादूनसे पंतनगर, पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून से श्रीनगर.देहरादून, देहरादून.गौचर.देहरादून और देहरादून. पिथौरागढ़. देहरादून के लिए हेलीसेवा शुरू की गई हैं। जबकि हेरीटेज द्वारा सहस्त्रधारा. चिन्यालीसौड़. सहस्त्रधारा और सहस्त्रधारा.गौचर. सहस्त्रधारा के लिए हेलीसेवा शुरू की गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments