Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र व भीतरली गांव में...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र व भीतरली गांव में हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

-अधिकारियों को दिए शीघ्र आंकलन कर मुआवजा राशि देने के निर्देश

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते सोमवार को भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मौके पर जाकर मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा टपकेश्वर हमारा आस्था का केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों स्थायी समाधान और दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त मंत्री ने बीती देर रात भारी बारिश से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के रिखौली गांव में सड़क मार्ग बहने से रिखौली गांव का राजधानी से संपर्क कटने को लेकर उपस्थित अधिकारियों को पुलिया के निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भीतरली गांव में भी बारिश से हुए नुकसान का मुआयना किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिन लोगों के मकान के अतिरिक्त कृषि भूमि में भी नुकसान हुआ है। उनका कृषि भूमि तथा मकान इत्यादि को हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि की कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments