Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकोटद्वार में विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का स्पीकर ऋतु...

कोटद्वार में विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लिया जायजा

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार में आपदा से विभन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नंदपुर, घराट मवाकोट, सत्तीचैड़, ध्रुवपुर सुखरो, गिवंई स्रोत बुद्धा गार्डन, बालासौड़ जैसे विभिन्न क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार में आई आपदा के बीच अपने क्षेत्र में बड़ी मुस्तैदी से कार्य रही हैं वह बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
 बीते दिन भी उन्होंने कोटद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया था और अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ने नंदपुर का स्थलीय निरक्षण यहां सुखरों नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण वहां रह रहे लोगों की जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा भूमि कटाव के कारण बह गया है।
इस समस्या को लेकर वहां के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया की इस आपदा की घड़ी में उनकी बेटी उनके साथ खड़ी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वे आपदा पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रहीं है उन्होंने बताया की आपदा पीड़ितों को कोटद्वार में प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में सिफ्ट किया गया है जहा उनकी भोजन, शुद्ध पेयजल और स्वस्थ की देख भाल की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए हमेशा अलर्ट मोड में रहने ओर अवरूद्ध मार्गों, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments