Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसरिता आर्या ने सीएम धामी को आपदा से हुए नुकसान की दी...

सरिता आर्या ने सीएम धामी को आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी

नैनीताल: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखित में जानकारी दी।

विधायक सरिता आर्या ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई स्वरोजगार की अन्य योजनाओं के अंतर्गत टैक्सी बाइक एवं टैक्सी गाडियों का संचालन कर रहे चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

विधायक सरिता आर्या ने कई दशकों से व कई पीढियों से वन भूमि के पास गुजर.बसर कर रहे ग्रामीणों को राहत देने के लिए उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया। नैनीताल जिले के फल कास्तकारों को मंडियों में उचित मूल्य नहीं मिलने की समस्या के संबंध में भी विधायक गणों के प्रतिनिधि मंडल ने मजबूती से पैरवी की।

विधायक सरिता के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त  किया कि प्रदेश के मूल निवासियों को किसी भी प्रकार से क्षति नहीं होने दी जाएगी। और उच्च न्यायालय  से संबंधित मामलों की विधिक परामर्श के उपरांत उचित एवं जनता के हित में आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments