Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित

डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित

रुद्रपुर: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसटीएफ कुमाऊं रेंज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 हजार रुपए ईनाम देकर सम्मानित किया। साथ ही डीजीपी ने टीम को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में और उत्तराखंड पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाने के योगदान पर बधाई दी।

एसटीएफ कुमाऊं रेंज में शामिल पुलिस कर्मियों ने अपराधियों के नकेल कसने व कुख्यात ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। डीजीपी ने एसटीएफ टीम को देहरादून में सम्मानित किया है। डीजीपी ने एसटीएफ कुमाऊं को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की कोताही न बरतें।  

सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर एमपी सिंह, एसआई बृज भूषण गुरुरानी, एसआई प्रकाश भगत, एचसी जगपाल सिंह, एचसी संजय कुमार शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments