Latest news
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं यूपीसीएल एमडी ने किया विकासनगर क्षेत्र का दौरा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

[t4b-ticker]

Saturday, September 5, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने चेतना बस्ती में बारिश से हुए नुकसान का जायजा...

मंत्री जोशी ने चेतना बस्ती में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया, प्रभावितों को चेक बांटे

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती देर रात को हुई भारी बारिश से देहरादून के जाखन स्थित चेतना बस्ती में हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नकुसान का आकलन कर तथा बरसात से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और कार्य करने भी निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने मौके पर तत्कालिक सहायता राशि के चैक 09 परिवारों को बांटे। मंत्री ने कहा सरकार संकट की घड़ी में हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिन प्रभावितों को चेक बांटे उनमें सुनील कैसी रू. 11500, भूमिसरा रु.11500, दिनेश बडोनी रू.11500, कमला थापा रू.11500, खेम बहादुर रू.11500,नर सिंह रू.11500, विमल थापा रु.6500, भीम बहादुर रू. 6500 की तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल सिंचाई विभाग लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments