Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसांसद निशंक ने ’मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत वीरों का...

सांसद निशंक ने ’मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया

हरिद्वार। सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आयोजित कार्यक्रम ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया तथा स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
 उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जो अमृत वाटिका के नाम से जानी जायेगी, का निर्माण किया जायेगा।      मा0 हरिद्वार सांसद ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत कार्यक्रम में पंचप्रण शपथ- ’’मैं एक. विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करताध्करती हूँ, मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करताध्करती हूं ……….आदि दिलाई। उन्होंने इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौंधारोपण भी किया।  इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, पीडी के. यन. तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लक्सर पवन सिंह सैनी, संभ्रांतगण सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।   

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments