Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मंत्री गणेश जोशी ने पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून। नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत पुरोहित वाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत आज पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।
   कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत पुरोहित वाला के वीर शहीदों को स्मरण कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और  देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया गया। साथ ही वीर सपूतों के सम्मान में आजादी के 75 साल पूरे होने के गौरवमयी उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्मित कर 75 स्थानीय प्रजातियों के अनेक पौधों का रोपण कर पर्यवारण संरक्षण एवं संवर्धन का भी संदेश दिया।
    इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तराखंड वासी आगे आकर अपनी सहभागीता निभा रहा है। इस दौरान मंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान में अधिक से अधिक संख्या में  बढ़चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शहीदों के परिजन और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments