Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने सात जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सात जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: भारी बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सात जिलों में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं।

विभाग ने चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं। 

बच्चों की सुरक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में आज (सोमवार) छुट्टी रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विभाग की ओर से 14 अगस्त को तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ जिले भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा, जिला प्रशासन की ओर से जिले के कई इलाकों में भूस्खलन होने से अप्रिय घटना होने की संभवना जताई है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों और एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments