Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाराज ने पंच प्रण की...

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाराज ने पंच प्रण की शपथ दिलाई

रूड़की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान देश भर की पंचायतों, कस्बों, शहरों में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अमृत काल के तहत् आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है। मेरी माटी मेरा देशष् अभियान के  तहत जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विकास खण्ड रूड़की के शांतरशाह, ग्राम पंचायत बधेड़ी राजपूताना में इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस दौरान ग्राम पंचायत में स्मारक पट्टिका की स्थापना, जिस पर आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन-2047 का उद्धरण, स्थानीय वीरों के नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं तिथि लिखी शिला फलकम की स्थापना के साथ ही पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत में पंचप्रण की शपथ भी ली गई। प्रभारी मंत्री के के नेतृत्व में वसुधा वन्दन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर वीरों का वन्दन किया गया। इसके पश्चात झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा रूड़की के जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, श्याम वीर सिंह सैनी, सुनील सैनी, सुरुचि सैनी, आजम आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments